बसना : संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी के प्रयासों से मिली एसी ब... - CG Sandesh

बसना : संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी के प्रयासों से मिली एसी बस की सुविधा, जल्द ही मिलेगा बसना और पिथौरा को स्टापेज.

क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी के प्रयासों के चलते सरायपाली से रायपुर के वातानुकूलित बस की सुविधा मिल गयी है. इससे पहले जब वातानुकूलित बसों के लिए मार्गों का चयन किया गया था उस समय सरायपाली से रायपुर हेतु वातानुकूलित बस का नाम इस सूची में नहीं था. जिससे क्षेत्र के आम लोगों में काफी निराशा थी.

मगर 10 दिसंबर 2017 को संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखकर बताया कि आम जनता की मांग को देखते हुए सरायपाली से रायपुर हेतु वातानुकूलित बस की व्यवस्था की जाए चूँकि रायपुर से सरायपाली आने-जाने के लिए रेल की सुविधा नहीं है जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जिसके बाद कल दिनांक 16 जुलाई 2018 को प्रथम चरण में ही सरायपाली से रायपुर के लिए वातानुकूलित बस की सुविधा प्रदान कर दी गयी है. मगर इस बस के लिए बसना और पिथौरा को स्टापेज नहीं दिया गया. इस संबंध में जब विधायक कार्यालय से संपर्क किया गया तो बताया गया कि आज ही राज्य के परिवहन मंत्री राजेश मूणत को पत्र लिखकर इस बारें में जानकारी दी जाएगी वातानुकूलित बसों के लिए बसना एवं पिथौरा में स्टापेज की मांग की जाएगी.


आपको बता दें कि इस सुविधा के मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल है. इससे पहले भी संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी के प्रयासों के चलते क्षेत्र को दो महाविद्यालय भी मिल चुके है.

रायपुर : परिवहन मंत्री श्री मूणत ने ‘राजधानी बस सेवा’ का किया शुभारंभ. सरायपाली के लिए हर दो घंटे में नॉन स्टॉप ए.सी. बस की सुविधा



अन्य सम्बंधित खबरें