महासमुंद जिले के पत्रकारों ने नीलांचल को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाई - सम्पत
बसना विधानसभा क्षेत्र के गरीब असहाय कमजोर वर्गों की सेवा प्रतिभावान छात्र छात्राओं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सपना सजो कर जिस नीलांचल सेवा समिति की स्थापना किया था। नीलांचल सेवा समिति के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में महासमुंद जिला के पत्रकारों ने अपने महती भूमिका निभाई है. जिसके लिए महासमुंद जिले के पत्रकारों का मैं हृदय से आभारी हूं. यह विचार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह मैं मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक एवं नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी ने कही।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरविंद अवस्थी जी, प्रदेश महासचिव श्री विश्वदीपक राई जी, प्रदेश सचिव श्री मनोज मिश्रा जी, प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष श्री आनंद राम साहू जी, हरिभूमि के ब्यूरो चीफ श्री रत्नेश सोनी जी, संवाद साधना संपादक श्री विपिन दुबे जी, अमृतसंदेश के ब्यूरो चीफ श्री विजय चौहान जी, श्री प्रभाकर महन्ती जी, श्री उमेश दिक्षित जी, जिला अध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रोमी सलूजा जी, जिला महासचिव श्री जनाब खान जी, श्री सुरेश नरेडिया जी, श्री सुरेश आचार्य जी, इत्यादि विशिष्ट अतिथि के रुप में मंचस्थ थे।