बसना नगर के स्वच्छता हेतु नीलांचल सेवा समिति का विशेष अभियान... - CG Sandesh

बसना नगर के स्वच्छता हेतु नीलांचल सेवा समिति का विशेष अभियान प्रारंभ. हाथ में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आए नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल

बसना नगर स्वच्छता हेतु संकल्पित नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष एवं नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी ने लेडी हॉस्पिटल के सामने रोड किनारे फावड़ा चलाकर तथा कचरा उठा कर नीलांचल सेवा समिति के विशेष स्वच्छता अभियान का बसना नगर में विशेष अभियान प्रारम्भ हो गया। नीलांचल सेवा समिति के 25 मजदूर एवं समिति के सदस्य प्रतिदिन बसना नगर के नाली ,सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों का कचरा उठा कर बसना को क्लीन सिटी बनाएंगे।

इस सफाई अभियान मे मुख्य रुप से उपाध्यक्ष श्री अभिमन्यु जयसवाल जी, पार्षद श्री डेनियल पीटर जी, पार्षद श्री गजेन्द्र साहू जी, विधायक प्रतिनिधि श्री मोजम्मिल कादरी जी, सीएमओ श्री दिनेश यादव जी, श्री महेन्द्र गुप्ता जी, श्री वेरेन्द्र बघेल जी, श्री इमरान ख्वाजा जी, श्री अमृत चौधरी जी, श्री बीरू पेन्टर जी, उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें