सीसी रोड तोड़कर करवाया नल-जल का निर्माण, ठेकेदार द्वारा प्लास... - CG Sandesh

सीसी रोड तोड़कर करवाया नल-जल का निर्माण, ठेकेदार द्वारा प्लास्टर नहीं करने से पूरा गाँव कीचड़ में तब्दील

रुर्बन क्लस्टर मिशन के तहत ग्राम कर्राभौना में एक साल पहले नल-जल योजना का कार्य करवाया गया था. जिसके चलते पाइप को बिछाने हेतु सीसी रोड को बीचो बिच गड्ढा कर दिया गया था. लेकिन लोक यांत्रिकी विभाग के ठेकेदार की लापरवाही के कारण गड्ढा को प्लास्टर नहीं किया गया. जिसके कारण पूरा गाँव कीचड़ में तब्दील हो गया है.

आने-जाने में गाँव के लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. जिसे लेकर गाँव के ही कुछ युवक आज फावड़ा लेकर साफ़-सफाई में जुटे है. यूथ यूनियन के 20 युवाओं एंव ग्रामीणों की सहयोग साफ़ सफाई किया जा राहा है.

ज्ञात हो की  ग्राम पंचायत उमरिया में भी इसी तरह सीसी रोड को उखाड़ कर पाइप बिछाया गया था. जिसमे कई जगह पर प्लास्टर नहीं किए जाने के कारण मार्ग दलदल हो गया है उक्त मार्ग से जब कोई चार पहिया वाहन गुजरता है तो वाहन का पहिया उस दलदल में फँस जता है. और परेशानियों का सामना करना पड़ता है.



इस सम्बन्ध में रुर्बन क्लस्टर मिशन के प्रभारी वरिंदर कोमल प्रभारी से बात करने पर बताया गया कि

वहा पर कार्य अधूरा है बार-बार PHE  सराईपाली के SDO सिदार सर को अवगत करवाया जा राहा है. तथा अधूरे निर्माण को लेकर बसना विधायक श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भी अवगत करवाया हूँ.
-- वरिंदर कोमल, प्रभारी, रुर्बन क्लस्टर मिशन, बसना.

इस संबंध में लोक यांत्रिकी विभाग के SDO सिदार सर ने कहा की

ठेकेदार को बात किया हूँ 2 दिन का समय माँगा गया है. अभी स्तिथि का जायजा लेने अपने स्टाफ को भेज रहा हूँ जल्द ही कार्य को पूरा किया जाएगा.
-- सिदार सर, SDO, लोक यांत्रिकी विभाग, सरायपाली.


अन्य सम्बंधित खबरें