बसना : कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का हुआ पुतला दहन
विगत दिनों कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुलिया ने एक बयान में झीरम घाटी हमले के पीछे पूर्वमुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाथ होने की बात कही थी। पुनिया के इस बयान का जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने तीखा विरोध किया है।
पुनिया के आरोप पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद प्रधान ने बसना में कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी खुद को खबरों में बनाए रखने के लिए अजीत जोगी के खिलाफ अनाप-शनाप मनगढंत और झूठी बयानबाजी करने के आदि हो चुके हैं। जिसके कारण बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान छजकां और पुलिस के बीच जमकर झीना झपकी हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोचन नायक, धनुरजय कश्यप, नरेंद्र पांडेय, अजीज खान, प्रकाश जैन, संतोष पटेल, जीतेंद्र पटेल, जगत साव, खेमराज प्रधान, लक्ष्मी पटेल समेत बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।