बसना : बेखौफ होकर कर रहे है ट्रैक्टर में डबल केच व्हील का उप... - CG Sandesh

बसना : बेखौफ होकर कर रहे है ट्रैक्टर में डबल केच व्हील का उपयोग प्रधानमन्त्री सड़क की टूट रही कमर

ग्रामीण क्षेत्रो में बरसात के दिन किसान अपने खेतो की जोताई में लगे है, तो वही कई किसान खेतो में जुताई हेतु उपयोग होने वाले डबल केच व्हील लगाकर सड़क में बेख़ौफ हो कर भ्रमण कर रहे है. डबल केच व्हील चलाकर डामरीकरण रोड़ का सत्यानाश किया जा रहा है.

जबकि इन ट्रेक्टर मालिको के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है . ग्रामीण में अंचलो भारी तादात में केच व्हील का उपयोग किया जाता है जिसका सीधा-सीधा असर डामरी करण मार्ग में पड़ता है पक्की मार्ग में केच व्हील चलने से मार्ग में दरारे आ जाती है और मार्ग का मटेरियल बहार आ जाता है. 


क्या इनको रोकने का कोई कानून नहीं बना है, और यदि बना है तो क्यों इनपर कारवाही नहीं होती. शासन प्रशासन द्वारा लाखों खर्च कर ये सड़क बनायीं जाती है. फिर लोग अपनी मनमानी करके सड़क को बर्बाद कर देते है.

जिम्मेदार व्यक्ति पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए. सड़क को नुकसान न हो इसके लिए कोई तरीका निकलना चाहिए. आए दिन डामरीकरण, मार्ग खराब होने की शिकायत तो आती ही रहती है. लेकिन खुद ट्रैक्टर मालिक केच व्हील को घातक हथियार बनाकार डामरी करण मार्ग का अस्तित्व रोज खत्म करने में लगे हुए है.



अन्य सम्बंधित खबरें