बसना : खबर का असर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक शाला टिकरापारा पहुंचे अधिकारी
बसना टिकरापारा के स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में संचालित होने के बाद स्कूल का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था. स्कूल में पानी भवन और शिक्षक की अव्यवस्था में संचालन किया जा रहा था. जिसको लेकर छत्तीसगढ़ संदेश में खबर का प्रकाशन किया गया था. जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी, इंजीनियर और नगर पंचायत के पार्षद विक्की छाबडा द्वारा स्कूल पहुँच कर सभी चीजों का जायजा लिया.
ज्ञात हो की बसना टिकरापारा के हिंदी मीडियम स्कूल को इंग्लिश मीडियम कर दिया गया है. तथा स्कूल का भवन जर्जर है, पानी का सुविधा नहीं है, स्कूल परिसर से पानी निकासी द्वार नहीं होने के कारण जल भराव भी हो जाता है.
विधार्थियों को इंग्लिश में अध्यापन के लिए ट्रेनेड शिक्षक भी व्यवस्था नहीं किया गया था खबर प्रकाशन के बाद सभी विभागीय अधिकारी स्कूल पहुचे और भवन का जायजा भी लिया. तो वही ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने कहा की जल्द ही जिला पंचायत से नवीन शिक्षकों को चयनित किया जाएगा और सुचारू रूप से इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जाएगा.