मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में शामिल हुई संस... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी

बसना विधानसभा के मंगल भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया. यहां से 14 जोड़ों का विवाह संपन्ना हुआ. विवाह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत धूमधाम के साथ विवाह करवाए गए. गायत्री परिवार द्वारा रीति रिवाज के साथ विवाह करवाए. विवाह के बाद सभी विवाह जोड़ों को दहेज समग्री दी गई.

इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी में कहा कि यह योजना हमारे यसस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सोच का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि एक समय जब हमारे घर में बेटी पैदा होती थी तब माँ बाप के लिए यह चिंता का विषय होता था. लेकिन आज यह बड़ा गर्व का विषय है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की यह योजना उनके लिए जो कि यह सोचते थे कि हम अपनी बेटी की शादी का बीड़ा कैसे उठा पाएंगे. आज वो शुभ मुहर्त में और समस्त लोगों की उपस्थिति में यह विवाह करा रहे है.

उन्होंने कहा कि यह बहोत ही महत्वपूर्ण योजना है आज बेटियों के पैदा होते ही उनके नाम पर 1 लाख रुपये जमा कर दिए जाते है. जो कि बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होते ही मिलते है. और कहा कि सामूहिक विवाह में फिजूल खर्च के साथ समय की भी बचत होती है.

इस अवसर पर उन्होंने सभी नवविवाहित वर वधुओं बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.    

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल, पार्षद अनिल अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, भाजपा महामंत्री टीकेलाल साव, एवं सरायपाली, बसना और पिथौरा से महिला बाल विकास के सभी अधिकारी मौजूद थे.


अन्य सम्बंधित खबरें