बसना : बेकार पड़ी करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकी
नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 1 में करोड़ों की लागत से निर्मित पानी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है. इसके बनने के लगभग 15 वर्ष बाद भी इस टंकी से जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है.
जबकि वहीँ वार्ड क्रमांक 1 में लोग पिछले 2 साल से पानी को तरसते हुए दिखाई दे रहे है. उनके वार्ड में पानी के लिए किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है मजबूरन उन्हें आधे किलोमीटर दूर तक पानी का बोझ उठाते हुए आना पड़ता है.
आपको बता दें की टंकी बनने के बाद यहाँ के वार्ड वासियों से पानी के पाइप बिछाने का कार्य भी करवा दिया गया था. जिससे उन्हें लगने लगा कि शायद उनके घर में अब नल के माध्यम से पानी आएगा मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ वर्ष बीतते गए शिकायतें होती रही मगर वार्ड वासियों को नल से कभी पानी नहीं मिल पाया.
बता दें कि उक्त टंकी से आधे बसना को पानी पहुँचाया जा सकता है लेकिन बनने के बाद से अब तक किसी को भी इस टंकी का लाभ नहीं मिल पाया है. अब भी पानी के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं. जलापूर्ति शुरू करने की दिशा में विभाग जहां कोई पहल नहीं कर रहा है, वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी मौन धारण कर रखा है. ऐसा नहीं है कि करोड़ों की लागत से बनी इस टंकी की जानकारी किसी को ना हो.
इस संबंध में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद ने कहा कि
जब से यह टंकी बना है तब से लीकेज है ठेकेदार को शिकायत करने के बावजूद इसे सुधार नहीं गया है. इस टंकी के माध्यम से पाइप लाइन बिछाई गयी है जिसका उपयोग नहीं हो पाया है.
--रमेश सूर्या, पार्षद, वार्ड क्रमांक 1 बसना.
इस संबंध में पीएचइडी के एसडीओ सिदार सर ने बताया कि
टंकी नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया है. टंकी नगर पंचायत में आता है पीएचइडी विभाग में भी टंकी को सुधरवाने के लिए कोई फंड नही है.
-- सिदार सर, एसडीओ, पीएचइडी, सरायपाली