सरायपाली : मृत व्यक्तियों के नाम पर डेढ़ वर्षों से किया जा रहा था घपला एसडीएम ने जारी की नोटिस.
सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकेबा के वर्तमान सेल्स मेन कन्हैया लाल पटेल कनकेबा के ही दो मृत महिलाओ के नाम से राशन जारी कर सालो तक राशन का घपला कर रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसकी शिकायत एसडीएम सराईपाली को भी की गई है. लेकिन मामले के उजागर होने से इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम बाई पति रामधन जिसका निधन 7 दिसम्बर 2016 को हो गया था. एवं कार्ड धारी राधिका पति थयाराम जिसका निधन 17 जुन 2017 को हो गया था उनके नाम से भी रासन जारी कर घोटाला कर रहे है.
लेकिन सेल्स मेन ने अपनी जेब भरने के लिए मृत महिलाओ का नाम शासन को नही दिया. जबकि दोनों के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है.सेल्समेन द्वारा ना ही मुझसे कोई जानकारी मांगी जाती है और ना ही उसके द्वारा मुझे दी जाती है.
--दिलीप पटेल, सचिव, ग्राम पंचायत कनकेवा.
इस मामले को लेकर सेल्समेन को नोटिस जारी कर दिया गया है.
-- नुपुर राशि पन्ना, एसडीएम, सरायपाली.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें