ये है प्रधानमंत्री पहुंच मार्ग के हालात पानी गिरा नही और बह गयी सड़क. अब मरम्मत के नाम पर ठेकेदारा को पहुँचाया जाएगा लाभ.
गुणवत्ताहीन निर्माण की खुली पोल कुछ महीने
पहले करवाया गया था निर्माण
थोड़ी बरसात अभी हुई नहीं की गुणवत्ता हीन डामरीकरण मार्ग का खस्ता हाल हो गया. यह नजारा सराईपाली क्षेत्र के पदमपुर मार्ग में क्लेण्डा से भगत सराईपाली पहुँच मार्ग का है. जहां अभी कुछ ही महीने पहले इस मार्ग का निर्माण कर करोड़ो ख़र्च करवाया गया था.
अब यह डामरीकरण मार्ग पानी के कटाव का शिकार हो गया इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार द्वारा किस प्रकार का घटिया कार्य करवाया गया है. डामरीकरण करण के आजु-बाजू खेतो से पानी निकल कर नाला तरफ जाता है उसी बहाव को नही झेल पाने के कारण यह मार्ग और क्षति ग्रस्त हो गया.
आवागमन को सुगम बनाने के लिए करोड़ो तो फुके जाते है लेकिन इस तरह का निर्माण गुणवत्ताहीन और भ्रष्टाचार होने का संकेत देते है. जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है फिर मरम्मत के नाम पर करोड़ो रु जारी कर शासन के पैसों को चट किया जाता है.
इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग सराईपाली के एसडीओ सर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि उस मार्ग का निर्माण प्रधान मंत्री योजना से बनाया गया है हमारे लोकनिर्माण विभाग द्वारा मार्ग सिर्फ 2 किलो मीटर तक ही बना है वह सुरक्षित है.