जिले में बढ रही दुर्घटनाओं की संख्या आज तीन अलग-अलग हादसों से 1 की मौत 2 घायल
परिवहन नियम का पालन नहीं होने से और रफ्तार की वजह से रोज लोगो की जान जा रहीं है. फिर लोग नियम का पालन करते नजर नही आ रहे है. कोई हेलमेट नही पहनने से जान गंवा रहा है तो वही कई लोग रफ्तार पे नियंत्रण खो देने से जान गंवा रहे है.
ऐसा ही आज पहला मामला बसना से भगत देवरी के बीच साल्हेतराई के पास एक पिक वाहन अपना नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराते हुए घिसकर बीच मार्ग में पलट गया. हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा मार्ग में वाहन को उठाकर साइड किया गया. इसमे ड्राइवर को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन बताया गया की पिक अप वाहन तेज रफ्तार में था.
दूसरा मामला बोईडीह जगदीशपुर के पास हुआ बताया
गया कि स्विफ्ट कार तेज गती में था और टर्निंग के पास अनियंत्रित हो गया. वाहन का
आगे साइड पुरी तरह क्षतीग्रस्त हो गया. घायक के सर और पैर में गंभीर चोट आई. इन्हें
स्वास्थ विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है.
वही तीसरी घटना सरायपाली क्षेत्र के मोहदा निवासी जो की बताया जा रहा है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंदुआ के प्राचार्य है. दर्राभांठा के पास गंभीर दुर्घटना के शिकार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार दर्राभाठा के एक ट्रैक्टर वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को ठोकर मारा जिसके चलते गम्भीर चोट आया बहुत खून बह गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि पुलिस थाना सराईपाली से पहुचे रनसाय मीरी ने बताया कि मृतक के परिजन अभी तक नही पहुचे है. उसके बाद ही मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हु कि मृतक कहा से है और कौन है.