बसना : छात्र संघ के शपत ग्रहण समारोह से शामिल हुई संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के फुलझर उत्तचर माध्यमिक
विद्यालय में आज 21 जुलाई 2018 को छात्र संघ का शपत ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
था. इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं बसना विधायक श्रीमती
रूपकुमारी चौधरी शामिल हुई.
इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के द्वारा माता सरस्वती की पूजा
अर्चना कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री अरुण किशोर दास ने श्रीमती
रूपकुमारी चौधरी जी के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया. उसके बाद छात्र संघ अध्यक्ष
कुमारी चांदनी पंडा द्वारा कार्यक्रम की मुख्यअतिथि का स्वागत पुष्प से किया गया.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री अरुण किशोर दास जी ने कुमारी चांदनी पंडा का परिचय करवाया जो कि पिछले सत्र में केवल 4 अंको से प्रावीणय सूची में स्थान प्राप्त करने से चुक गयी थी. उसके बाद कार्यक्रम में छात्र संघ के सभी सदस्यों को शपत दिलाया गया.
शपत लेने वाले छात्रों में छात्रसंघ अध्यक्ष कुमारी चांदनी पंडा 12वीं, छात्र संघ उपाध्यक्ष कुमारी भाग्यश्री साहू ग्यारहवीं, सचिव लोकनाथ पटेल दसवीं, छात्र प्रतिनिधि कुमारी प्रियंका पटेल 12वीं, सहायक छात्र प्रतिनिधि कुमारी सीमा साहू ग्यारहवीं, विज्ञान क्लब सचिव कुलदीप प्रधान 12वीं, सहायक विज्ञान सचिव खीरसागर साहू 11वीं, सांस्कृतिक सचिव कुमारी सपना बढ़ई 12वीं, सहायक सांस्कृतिक सचिव कुमारी मीनाक्षी साहू 10वीं, कीड़ा सचिव डिगेश साहू 12वीं, सहायक कीड़ा सचिव कुमारी नीलम बरिहा 12वीं, पर्यटन सचिव कुमारी अंजना साहू 12वीं, स्वच्छता सचिव कुमारी रेशमा कन्हेर 12वीं, सहायक स्वच्छता सचिव नवीन साहू 10वीं, पर्यावरण सचिव कुमारी मोनिका जगत 12वीं, इको क्लब सचिव गगनदीप 12वीं, छात्र कप्तान 12वीं साइंस प्रेमलाल बघेल, छात्रा 12वीं साइंस कुमारी रीना पंडा, छात्र कप्तान 12वीं कला डूंगर सिंह नायक, छात्रा 12वीं कला कुमारी किरण बढ़िया, छात्र कक्षा ग्यारहवीं साइंस राहुल साहू, छात्रा ग्यारहवीं साइंस कुमारी मनीषा नायक, छात्र कक्षा 11 वीं कला चूड़ामणि साहू, छात्रा 11 वीं कला कुमारी अंजली, छात्र कप्तान दसवीं कुमार कन्हेर, छात्रा कप्तान दसवीं कुमारी लता साहू, छात्र कप्तान दसवीं हेमलाल साहू, छात्रा कप्तान दसवीं कुमारी दिव्या, छात्र कप्तान नवीन खिरोद साहू, छात्रा कप्तान. कोमल महापात्रा. छात्र कप्तान 9वीं निलेश नायक, छात्रा कप्तान 9वी, कुमारी मोनिका जोशी एनएसएस दल नायक, प्रांजल 12वीं एनएसएस छात्र, प्रतिनिधि कुमारी प्रियंका प्रधान, 12वीं साइंस स्काउट गाइड प्रतिनिधि सोमनाथ नायक, दसवीं स्काउट गाइड प्रतिनिधि कुमारी काजल भाई, दसवीं रेडक्रास बालक प्रतिनिधि पंकज बेहरा 9वीं, रेडक्रास बालिका प्रतिनिधि कुमारी पद्मश्री डडसेना 10वीं. उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने विद्यार्थोयों से बहोत सी महत्वपूर्ण बात कही उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से बेहतर कुछ भी नहीं होता यह समय एक बार निकला तो फिर नहीं मिलता यह जो आपका समय है उस पर लक्ष्य सिर्फ पढाई पर होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हर माता पिता अपने बच्चों की
सारी आवश्यकताएं पूरी करते है. इनमे बहोत से माता पिता ऐसे होते है जो कभी
विद्यालय नहीं देखें है पर फिर भी चाहते है कि उनके बच्चे पढ़े लिखे. अपने बच्चों
के परीक्षा के चलते वे समय निकालकर वे काफी मेहनत करते है.
उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रमन
सिंह की सरकार बेटे और बेटियों के लिए बराबर सोचती है. आज हर 5 से 8 किलोमीटर के
भीतर विद्यालय मौजूद है. पहले छात्रावास नहीं हुआ करते थे मगर आज ये सभी सुविधाएं
उपलब्ध है. सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को विद्यालय पहुचने में कोई तकलीफ ना हो
इसके लिए सायकल भी दी जा रही है. और यहाँ बेटे से अधिक बेटियों की संख्या है.
उन्होंने कहाँ कि हर माता पिता चाहते है कि उनका बेटा डॉक्टर, इंजिनियर, शिक्षक बने वहाँ तक पहुँचने के लिए आप सभी अभी से मेहनत करें इस बात को आगे करते हुए उन्होंने कबीर जी की “कल करे सो आज कर आज करे सो अब” वाली पंक्ति सुनाई और भारत के पूर्व राष्ट्रपति जी की कही गयी बाते भी कही जिसमे उन्होंने कहा कि सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते. यह बात सुनते ही कार्यक्रम में तालियों की गडगडाहट शुरू हो गयी.
उन्होंने कहा कि सिर्फ नौकरी ही नहीं खेती से
लेकर व्यापार हर चीज में आज शिक्षा की जरुरत होती है. आज राजनीति ने भी दायित्व के
निर्वहन हेतु भी शिक्षा की आवश्यकता होती है. उन्होंने बेटियों के पढ़ाने हेतु बात
को जोर देते हुए कहा कि बेटियों को पढाओ. पहले के माता पिता ऐसा सोचते थे की
बेटियों को बस चूल्हा जलाना है मगर आज ऐसा नहीं है बेटियां बहोत आगे पहुँच चुकी है
वो अब प्लेन भी उड़ा रही है उन्हें और भी आगे ले जाना है.
उन्होंने डिजिटल इण्डिया की बात करते हुए कहा कि आज कल सब ऑनलाइन हो गया है जिससे हर चीजों में पारदर्शिता आ गयी है. अब सब ऑनलाइन देख सकते है इसके चलते जो जिस योग्य रहेगा वो वहीँ पहुंचेगा. इसलिए 10वीं और 12वीं के बाद आगे क्या करना है इसके लिए बड़ों से मदद ले.
आगे उन्होंने कहा कि पद को लेकर ख़ुशी मिलती है. पड़ मिलता है तो मान सम्मान मिलता है. पदों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना जरुरी है. विद्यालय का मान सम्मान बढ़े उस हेतु कार्य करें. बड़ों का सम्मान छोटों को प्यार ये भारत की संस्कृति है. मोदी जी चाहते है कि भारत की पहचान फिर से विश्व गुरु के रूप में हो. इस देश की पहचान अलग है यहाँ धरती और गाय को माँ के रूप में पूजा जाता है. ऐसा कहीं और नहीं है. पेड़ जीव जंतु हम सभी से प्रेम करते है. इस देश में पुरे 365 दिन उत्सव की तरह मनाया जाता है. ये एक विशिष्ठ पहचान है. शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान बनना भी बेहद जरुरी है. संस्कार भूले तो आगे कुछ भी नहीं. संस्कार कभी ना भूले संस्कार अपनाएं दिन दुखी और जरुरतमंदों के साथ प्यार बांटे इतना कहकर उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया.
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच श्रीमती किरणमयी का स्वागत एनएसएस की के छात्रा प्रतिनिधि कुमारी कुमारी प्रियंका प्रधान द्वारा किया गया तथा भाजयुमो के संगठन मंत्री श्री मुकेश जोशी का स्वागत छात्र संघ उपाध्यक्ष कुमारी भागीरथी साहू द्वारा किया गया.