निकासी व्यवस्था हुई ध्वस्त. जल मग्न हुआ विधालय
भारी वर्षा के चलते नदी नाले तेज उफान है ग्रामीण और शहर क्षेत्र में कल रात से भारी वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है. कल रात से ही सराईपाली बसना पिथोरा क्षेत्र में लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यवस्त हो चुका है.
ये नजारा है बसना ब्लाक ग्राम पंचायत कुम्हारी
के आश्रीत ग्राम खुसरूपाली प्राथमिक शाला का जहाँ मैदान में पानी निकासी की जगह को
पाट दिया गया. जिसके कारण पानी का भराव पूरी तरह हो चूका है.
मिली जानकारी के अनुसार डामरीकरण मार्ग निर्माण के समय स्कूल मैदान से पानी निकासी के लिए पुलिया बना था जिसे सड़क निर्माण के समय ध्यान में नही रखा गया और मिट्टी डाल दिया गया. जिसके कारण मैदान से पानी नहीं निकल रहा है. इस फोटो को ग्राम खुसरूपाली के देवा नंद बारीक ने छत्तीसगढ़ संदेश को भेजा है और समस्या बताया की पानी निकासी नही होने के कारण स्कूल भवन के मैदान को डूबा दिया है. अगर लगातार वर्षा हुई और व्यवस्था नहीं किया गया तो भवन को भी नुकसान पहुँच सकता है. देवा नंद बारीक ने बताया कि अभी तक तो पानी स्कूल भवन के भीतर नही पहुँचा है लेकिन आज दिन भर जिस तरह से पानी गिर रहा है निश्चित ही भवन के भीतर तक पानी घुस जायेगा.
देवा नंद बारीक ने बताया कि मैदान के परिसर में एक पुराना जर्जर भवन भी है स्कूल और छुट्टी के दिन में बच्चे लोग खेलने के लिए चले जाते है जिनसे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. जब ग्राम पंचायत सरपंच को भवन को ढहाने के लिए बोला जाता है तो सरपंच कहते है कि इस जर्जर भवन को ढहाने का आदेश नहीं मिला है.
