क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिं... - CG Sandesh

क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर गांव की समस्या से कराया अवगत

बसना। ग्राम पंचायत बंसूला के प्रतिनिधि मंडल ने क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में राज्य के मुखिया श्री रमन सिंह से मुलाकात कर गांव की समस्या से अवगत कराया और अपनी मांग रखी। मुख्यमंत्री जी ने ग्राम बंसूला में मुक्तिधाम और उसके सौंदर्यीकरण को स्वीकृति प्रदान की।

प्रतिनिधि मंडल ने बंसूला से अरेकेल मार्ग की समस्या को सामने रखा, यह मार्ग जनपद मुख्यालय, तहसील आफिस, बिजली ऑफिस, वन विभाग ,महिला बाल विकास मुख्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, और बालक बालिका छात्रावास जैसे कई महत्त्वपूर्ण विभागों को जाने का मार्ग होने पर भी उपेक्षित है। ग्रामीणों के मांग अनुरूप मुख्यमंत्री जी ने बंसूला से अरेकेल मार्ग को लोक निर्माण विभाग में जोड़कर डामरीकरण कराने का निर्देश दिए।बंसूला के प्रतिनिधि मंडल में जनपद सदस्य जन्मजय साव,बालेश्वर साव, नरोत्तम साव, गुलाब साव, बैदो साव,शुकलाल साव, कृष्ण कुमार साहू,मिनकेतन उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह और राज्य मंत्री पुरंदर मिश्रा जी का आभार प्रकट किया है।



अन्य सम्बंधित खबरें