सरायपाली की छात्रा निकिता पाणिग्रही को मिला IBC 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप
छत्तीसगढ़ की होनहार बेटियों का सम्मान, IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप
बेटी पढ़ेगी, देश गढ़ेगी। इस सूत्र वाक्य को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 ने साकार करने का बीड़ा उठाया है। आईबीसी 24 देश का पहला ऐसा चैनल है, जो प्रतिभावान छात्राओं को पिछले 3 सालों से विशेष स्कॉलरशिप दे रहा है। इस छात्रवृत्ति का नाम है- IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप।
इस स्कॉलरशिप की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने वाले गोयल ग्रुप और IBC24 के चेयरमैन सुरेश गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी 78 ज़िलों से एक-एक प्रतिभावान बेटियों और 15 संभागों के टॉपर छात्रों को स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप प्रदान की जा गया पिछले तीन वर्षों की तरह इस साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हो रही है।
20 जुलाई को रायपुर के सयाजी होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में योगऋषि स्वामी रामदेव की उपस्थिति और आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा के विशिष्ट आतिथ्य में छात्रवृत्ति का वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल करेंगें,प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे और स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल रहे
श्री गोयल ने बताया कि स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के तहत साल 2017-18 की 12वीं की परीक्षा में अपने-अपने ज़िले से टॉप करने वाली एक-एक छात्रा को 50-50 हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति और प्रदेश में टॉप करने वाली की छात्रा को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति और टॉपर छात्रा के स्कूल को 1लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। वहीं प्रदेश के पांचों संभागों के टॉपर छात्रों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान किया गया.
इसी कड़ी में महासमुंद जिले सराईपाली के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली की छात्रा निकिता पाणिग्रही हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2018 में महासमुंद जिले में प्रथम स्थान आने पर आईबीसी 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह एवं योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा ₹50000 एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें