कल पिरदा महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगी संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
इस सत्र में बसना विधानसभा को पिरदा में मिले
नए महाविद्यालय का उद्घाटन कल किया जाना है. जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने संसदीय
सचिव एवं विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का आभार जताते हुए उन्हें बतौर मुख्य
अतिथि उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है.
ज्ञात हो कि पिरदा महाविद्यालय के लिए वर्ष 2018 में ही बजट घोषणा के समय पिरदा वासियों को महाविद्यालय की यह सौगात दिया था, इस महाविद्यालय के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है, तथा आस-पास बहुत सारे हाई स्कूल होने के कारण हर साल सैकड़ों छात्र छात्राओं को बसना सरायपाली महाविद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी पर अब पिरदा में महाविद्यालय खुल जाने से सैकड़ों छात्र छात्राएं कॉलेज की पढ़ाई से वंचित नहीं होंगे. नए खुले महाविद्यालय में आर्ट्स, गणित सहित विज्ञान विषयों में अध्ययन की सुविधा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिल पाएगी.