बसना : शास.प्राथमिक शाला अरेकेल वि.खं. बसना में सामाजिक अंके... - CG Sandesh

बसना : शास.प्राथमिक शाला अरेकेल वि.खं. बसना में सामाजिक अंकेक्षण

शास.प्राथमिक शाला अरेकेल वि.खं. बसना में सामाजिक अंकेक्षण - डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के शिक्षक प्रेमचंद साव द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला अरेकेल में शाला से संबंधित बिंदु, शिक्षकों से संबंधित बिंदु, बच्चों से संबंधित बिंदु, समुदाय से संबंधित बिंदु एवं विभिन्न प्रक्रियाओं से संबंधित 50 बिंदुओं को शिक्षकों, पालकों ,समुदाय व बच्चों के समक्ष सामाजिक अंकेक्षण किया गया।

बच्चों के लिए आकर्षक प्रिंट रिच वातावरण, लर्निंग कार्नर का उपयोग, मुस्कान पुस्तकालय का उपयोग ,शिक्षकों का सक्रिय सहभागिता, प्रभावी शिक्षण योजना, शून्य नवाचार, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बाल केबिनेट का गठन, पत्रिका -वाल मैगजीन का निर्माण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का नियमित बैठक एवं प्रस्ताव,  अकादमिक सुधार,  बच्चों के शिक्षण में टेक्नोलॉजी का उपयोग, विज्ञान को विभिन्न अनुप्रयोगों द्वारा समझाने हेतु बिंदुओं पर चर्चा एवं अन्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सामाजिक अंकेक्षण किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक मनबोध भोई, शिक्षिका श्रीमती सरिता सिदार, हिमाद्री प्रधान, आस्मा परविन, ज्योत्सना साहू, पालकगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें