बसना विधानसभा के प्रत्याशी संकल्प दास अपनी कोर टीम को लेकर 26 से 29 जुलाई तक चंपारण रायपुर में प्रदेश प्रभारी एवं श्रम मंत्री दिल्ली सरकार श्री गोपाल राय जी से सीखेंगे चुनाव प्रबंधन और जीत के मंत्र
इसी वर्ष
प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 68
प्रत्याशियों की
घोषणा के बाद इसकी चुनावी तैयारियों में तेजी आई है। विगत 2
महीनों में
प्रत्यशियों के द्वारा सीधी बात, स्थानीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन,
प्रधानमंत्री को
काला झंडा दिखाना एवं प्रदेश नेताओं की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन,
दिल्ली के 10
विधायकों द्वारा
कार्यकर्ता सम्मेलन तथा कल ही प्रदेशव्यापी 'विधायक जी जवाब
दो आंदोलन से कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ
है।
इन सभी
कार्यक्रमों की समीक्षा कर चुनाव हेतु आगामी रणनीति बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी
एवं दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री श्री गोपाल राय जी पांच दिवसीय प्रवास पर 26
जुलाई को
छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में देश के प्रख्यात सामाजिक- राजनैतिक
विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से चंपारण में तीन दिवसीय बदलबो छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण
शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आम आदमी पार्टी के सभी 68
प्रत्याशी,
चुनाव संचालक,
राज्य
पर्यवेक्षक एवं विधानसभा समिति व राज्य समिति के सदस्यों को सघन प्रशिक्षण दिया
जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से चुनाव अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए 500
प्रवक्ताओं की
टीम विधानसभा स्तर पर तैयार की जाएगी जो डोर टू डोर कैंपेन को सफल करने में मुख्य
भूमिका निभाएगी।.
उल्लेखनीय है कि
दिल्ली की तर्ज पर चुनाव अभियान का संचालन करने की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार
के मुख्यमंत्री के सलाहकार राकेश सिन्हा एवं सुरेश कठैत की टीम को सौंपी गई है,
जिन्हें
मार्गदर्शन का कार्य प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी कर रहे हैं। राज्य कार्यालय में
पृथक से वॉर रूम स्थापित किया गया है जो प्रत्येक विधानसभा की चुनावी गतिविधियों
की मॉनिटरिंग करता है।
आम आदमी पार्टी
की केंद्रीय समिति ने इस बार फैसला लिया है कि दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के चुनाव
अभियान को पूरी ताकत के साथ संचालित किया जाएगा और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की
सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक
कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ आएंगे।
बसना विधानसभा
से चम्पारण प्रशिक्षण के लिए जाने वालों में प्रत्यासी संकल्प दास,स्टेट
पर्यवेक्षक आशिक हसैन,चुनाव प्रभारी भारत भूषण,सात प्रवक्ताओं
में परमानंद दास,गुरुचरण,नेमी चंद,योगेश राणा,नरेन्द्र डडसेना,विजय दास,संतोष डडसेना
रहेंगे / कार्यक्रम पूरी जानकारी आशिक हुसैनस्टेट आबजर्वरआम आदमी पार्टी
बसना ने दि .