पिरदा महाविद्यालय का उद्घाटन समारोह संम्पन्न. - CG Sandesh

पिरदा महाविद्यालय का उद्घाटन समारोह संम्पन्न.

आज पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत पिरदा में नवीन महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम था. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं.

इस अवसर पर श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि पिरदा सहित आस-पास के गाँवों की काफी समय से पिरदा में कॉलेज बनाने की मांग थी. अब कॉलेज खुल जाने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को एक नयी उड़ान मिलेगी. क्षेत्र के युवाओं को अब कालेज जाने के लिए लम्बी दुरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

श्रीमती चौधरी ने कहा की हमारे यशस्वी मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह का सोच का यह परिणाम है की आज ग्रामीण अंचलो में भी कॉलेज खुलने लगे है. एक समय था जब कॉलेज में अध्ययन के लिए सीट नहीं मिलता थी. एक सीट के लिए हजारों तक खर्च होता था. लेकिन आज कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को एक नया पहचान मिलेगी और कॉलेज के नाम से ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा. बेटीया पढ़ेगी और आगे बढेंगी शिक्षा के क्ष्रेत्र में भाजपा की सरकार सक्रिय रही है और आगे भी रहेगी. ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को मुख्य धारा से जोड़ना हमारा संकल्प है.



पिरदा सहित आस-पास के गाँवों की तो मांग तो काफी समय से पिरदा को ब्लाक बनाने की मांग थी. लेकिन किसी कारणों से संभव नहीं हो पाया. ब्लाक नहीं बन पाया तो यहाँ के लोगों ने कॉलेज बनाने की मांग की यह मांग कठिन था मगर असंभव नहीं.

 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री सीमा अग्रवाल पिरदा भाजपा मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रधान, जिला सदस्य अखिलेस भोई, रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, पिरदा के सरपंच लाल मोहन डडसेना, टिकेलाल साव, मुकेश जोशी, अभिमन्यु जायसवाल, डॉ. एन के अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दिनेश नायक, सुरेश नायक, इमामुद्दीन शेख, चुन्नू लाल पटेल,  पिरदा पूर्व सरपंच अनीस दानी, अभिमन्यु प्रधान, शा.उ.मा विद्यालय पिरदा के प्राचार्य तरुण कुमार पटेल मंच पर उपस्तिथ रहे है.



अन्य सम्बंधित खबरें