ये है बसना ब्लाक के स्कूलों का हाल शिक्षक के पहुँचने वाली बा... - CG Sandesh

ये है बसना ब्लाक के स्कूलों का हाल शिक्षक के पहुँचने वाली बात क्या यहाँ तो ताला ही नहीं खुल पाया.

सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे तो करती है लेकिन जमीनी स्तर में हालत कुछ और ही कहता है. अध्ययन की बात तो अलग अगर स्कूल ही नहीं खुले ताले लगा रहे तो क्या होगा बच्चो के भविष्य का ?

ऐसा ही मामला आज बसना ब्लाक के सबसे बड़ा ग्राम पंचायत भंवरपुर जिसका विकासखंड के लिए चयन हुआ है. भंवरपुर के नवीन प्राथमिक शाला इन्द्रा नगर में शिक्षिक विहीन होने के कारण अभी तक स्कूल का ताला भी नहीं खुला है. मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर के प्राथमिक शाला में नेम बाई चौहान विगत 21 मार्च से अवकाश में जाने के कारण नए शिक्षा सत्र में आज तक स्कूल का ताला नहीं खुला है.


जिसके चलते शाला में ना तो प्रवेश उत्सव हुआ और ना ही कापी और किताबे बांटी गयी. यहाँ बच्चो की दर्ज संख्या भी कोई निश्चित नहीं है जिसके कारण सरकारी स्कूलों से मोह भंग होने लगा है. और जिम्मेदार अधिकारयों के सुस्त रवैया से बच्चो का भविष्य दाव पे लगा हुआ है.  

इस समंध में ब्लाक शिक्षा अधिकारी वाय. आर. लहरे ने बताया कि हमारे संकुल समन्वयक को आदेश किया गया था. लेकिन अब कल से BEO कार्यलय से 2 शिक्षको को व्यवस्था में भेजा जाएगा.



अन्य सम्बंधित खबरें