बसना : 09 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब जप्त.
दिनांक 23.07.18 को मुखबिर से सूचना मिलने पर कि वीरसिंगपाली में महेन्द्र चौहान, खुशहाल चौहान नदी किनारे अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा है जिस पर बसना थाना के स्टाफ एवं गवाहान नारायण लोहक, आनंद रणवीरा के रेड एवं तस्दीक पर जा रहे तब एक हीरो होण्डा सीजी 04 सीके 9467 में दो व्यक्ति आ रहे थे जिसके पीछे में बैठा व्यक्ति 20 लिटर के जरकीन में करीब 09 लीटर महुआ शराब रखा था.
जिसे नाम पता पुछने पर चालक ने खुशहाल चौहान उम्र 28 साल एवं पिछे बैठे व्यक्ति ने महेन्द्र चौहान 32 साल वीरसिंग पाली का रहने वाला बताये. जिसे शराब रखने बाबत वैध कागजात या लायसेंस पेश करने नोटिस दिया जो नहीं होना बताया. जिसके बाद आरोपियों के कब्जे से 09 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब किमती 900 रू एवं एक हिरो होण्डा मोटरसायकल सीजी 04 सीके 9467किमती 20000 रूपये जुमला 20900 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर शीलबंद किया आरोपियों को समय सदर में गिर0 कर थाना लाया गया.