बसना : पर्रापाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि... - CG Sandesh

बसना : पर्रापाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व बसना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु शिवालयों में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांग रहे है। शिवालय हर-हर महादेव के नारों से गूंजने लगे हैं।

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में भी महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। किशोरियों और महिलाओं ने उपवास रखा। उनके द्वारा बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, बेर, दूध व जलार्पण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर मन्नतें मांगी। शिवालय हर-हर महादेव के स्वर से गुंजायमान रहा।

पौराणिक मान्यता यह है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्यागकर गृहस्थ जीवन अपनाया था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा होती है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें