news-details

बसना : विशाल हिंदू सम्मेलन एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया

बसना नगर के दशहरा मैदान में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हिंदू एवं युवाओं में अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण की भावना प्रेरित करने के उद्देश्य से हिंदू धर्म और संस्कृति को सहेजने संवारने और विकसित करने के लिए विशाल हिंदू सम्मेलन एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया एवं श्याम किशोर झा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप गौर, क्षेत्र महामंत्री एलबी सिंह बेट चंदेल, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल वाडिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल भीम साहू, प्रदेश महामंत्री भुनेश्वर सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय होता, भूतपूर्व सैनिक लोकनाथ डडसेना, महंत बंशीधर मिश्रा, रायपुर संभाग के राष्ट्रीय महिला परिषद अध्यक्ष रश्मि जैन, दुर्ग अध्यक्ष निखिल कुमार और राष्ट्रीय बजरंग दल के महासमुंद जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब तो हिंदू ही आगे रहने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा एक ही उद्देश्य है कि हिंदुओं को सुरक्षा और सम्मान मिल सके। बस अब हिंदुओं को भरोसा रखना होगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि जिस तरह राम मंदिर निर्माण की बात पर भरोसा किया है उसी तरह हिंदू ही आगे रहेगा, इस बात पर भी भरोसा करें।

समृद्ध हिंदू, सुरक्षित हिंदू, सम्मानित हिंदू का संकल्प लेकर भारत में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू ही आगे का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम गरीबों को अनाज फ्री, डॉक्टर फ्री और जेल में है तो वकील उपलब्ध करवा रहे है। इसके अलावा 24 घंटों के लिए हिंदू हेल्पलाइन दे रहे हैं। देश में हम वीर हिंदू, विजेता हिंदू अभियान के तहत काम कर रहे हैं, ताकि अखंड भारत संकल्प पूरा हो सके। पहले पूरी दुनिया में हिंदुओं का अस्तित्व था। तब दुनिया में ना तो मुसलमान थे और ना ही ईसाई। पूरा यूरोप, अरब, अफगानिस्तान जैसे देशों में हिंदू रहा करता था। आज के समय में इन देशों में हिंदू नहीं है। जो वहां हुआ है वह भारत में भी होने लगा है।

70 साल पहले पाकिस्तान से हिंदू को घर से भगाकर उनकी संपत्ति छीन कर उनकाे बेघर कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर से ऐसी ही घटना कश्मीर में दोहराई गई थी। जिहादियों ने यहां से भी हिंदुओं को भगा दिया था। उन्होंने कहा कि हमेशा से हमारे ऊपर हमले किए गए और तरह तरह से तोड़ा गया। अब हमें वीर हिंदू, विजेता हिंदू बनना है ताकि हिंदुत्व जीवित रह सके। हम हिंदुत्व के लिए हर तरह का त्याग करने के लिए तैयार हैं। भारत पहले हिंदू राष्ट्र था हिंदू राष्ट्र रहेगा देश में कोई भी हिन्दू भूखा ना रहे जहां सस्ती गुणवक्तायुक्त शिक्षा, शिक्षा के बाद रोजगार और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले सही मायने में यही हिंदू राष्ट्र है। कार्यक्रम का संचालन दीपक दुबे एवं आभार राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

प्रथम बसना नगर आगमन पर भव्य स्वागत
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कही। तोगड़िया प्रथम रचना नगर आगमन पर सरायपाली रायपुर बाईपास शहीद बसना नगर के चौक चौराहों में राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदू संगठनों सहित बसना नगर के लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। एसडीओपी अभिषेक केसरी, बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर एवं भंवरपुर चौकी प्रभारी योगेश सोनी नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे इस दौरान चौक चौराहों में पुलिस बल तैनात किए थे।




अन्य सम्बंधित खबरें