बसना : नाला के पास 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 02 व्यक्ति ... - CG Sandesh

बसना : नाला के पास 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार

20 फरवरी को बसना पुलिस ने 2 आरोपियों को अवैध महुआ शराब कि तस्करी करते पकड़ा है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बडेटेमरी नाला के पास दो व्यक्ति भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखे है.

सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मौका घटना स्थल बडेटेमरी नाला के पास जाकर घेराबंदी कर दो व्यक्ति गिरधारी साव पिता सालिकराम साव उम्र 32 साल एवं. सेतलाल साव पिता सालिकराम साव उम्र 35 साल दोनो निवासी बडेटेमरी को पकड़ा. उनके कब्जे से एक 10 लीटर वाले सफेद कलर के जरीकेन में करीबन 10 लीटर एवं एक 10 लीटर वाले पीले कलर के जरीकेन में करीबन 10 लीटर व एक 05 लीटर वाली सफेद जरीकेन में 05 लीटर जुमला 25 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 5000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक मानसिंग साहू, आरक्षक विरेन्द्र साहू, नरेन्द्र प्रधान द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें