बसना विधानसभा से भाजपा के चार दावेदार, किसी एक को देगी पार्ट... - CG Sandesh

बसना विधानसभा से भाजपा के चार दावेदार, किसी एक को देगी पार्टी टिकट, मगर किसे ?

आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसना क्षेत्र में चार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ही 4 नेता सक्रीय है जो वर्त्तमान में भाजपा से टिकट को लेकर अपनी दावेदारी जाता रहे है. मगर पार्टी उसी का टिकट तय करेगी जिस पर उसे भरोसा हो की वह चुवाव आसानी से जीत जाए.

यदि कुछ ब्लॉग या वेबसाइट के सूत्रों की माने तो पार्टी अपने स्तर पर सर्वे करा रही है. और सर्वे के नतीजों पर पार्टी अपना फैसला लेगी की किसे टिकट देना है या नहीं. बसना विधानसभा में टिकट को लेकर आने वाले समय में शायद पार्टी को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

गौरतलब हो कि 2013 के विधानसभा चुनाव में महासमुंद से विमल चोपड़ा को टिकट नहीं मिलने से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. ऐसे में इस समय कहीं ऐसा ना हो जाए कि बसना विधानसभा से टिकट ना मिलने की वजह से कोई उम्मीदवार नाराज हो जाए और निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत भी हासिल कर ले. क्योंकि यदि ऐसी कोई स्थिति आती है तो इस चुनाव में जीत के लिए वोट का परसेंटेज कम हो जाएगा और इसका सीधा फायदा भाजपा को छोड़ किसी अन्य पार्टी को भी मिल सकता है.



चार सक्रीय नेताओं में सबसे पहले बात करते है बसना विधानसभा के वर्त्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी की. कुछ वेबसाइट में मिली संघ के सर्वे की रिपोर्ट के अनुशार अधिकांश वर्तमान विधायकों से जनता नाराज है. जिनमे कई विधायक तो ऐसे है जो अपने विधानसभा क्षेत्र में ही सक्रिय नहीं हैं. लेकिन रूपकुमारी चौधरी की यदि बात की जाए तो अपने विधानसभा क्षेत्र में ये काफी सक्रिय है. जन संपर्क के मामले में भी विगत 4 वर्षों में ये सबसे आगे है. इन्हें मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का काफी करीबी भी माना जाता है. योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए ये अपने विधानसभा सहित अन्य विधानसभा में भी अक्सर शामिल होती आई है.

यदि आम लोगों की बात करें तो क्षेत्र में दो नए कॉलेज, पिथौरा में 50 बिस्तर अस्पताल, बसना में रजिस्ट्री की सुविधा, लगभग पांच एनिकट का निर्माण, 8 33/11 केव्ही के विधुत सब स्टेशन, दुधिपाली में 132 केव्ही का सब स्टेशन, पिथौरा में आईटीआई, लगभग 1 दर्जन से भी अधिक हाई स्कूल का निर्माण, नए सड़क, पुल, 4 से 5 मिनी स्टेडियम और भी अनेकों विकास कार्य जिसके हो जाने से काफी खुश है.    

मगर पुरानी सड़के जो अब बरसात के समय खेत जैसी बन जाती है बहोत से जर्जर पुल जिनके रिपेरिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है, विगत कई वर्षों से पिरदा और संकरा के ब्लाक बनाई जाने को लेकर मांग, ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर और एएमएन की कमी से लोगों में नाराजगी है.

सोशल मिडिया की बात करें तो 10 फरवरी 2016 में बनाये गए इनके फेसबुक पेज पर अब तक लगभग 6 हजार 800 फॉलोवर्स आ चुके है.



अब बात करते है बसना नगर पंचायत एवं नीलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष संपत अग्रवाल की. विगत 1 वर्षों में संपत अग्रवाल एक ब्रांड और समाजसेवी के रूप में उभर कर लोगों के सामने आये है. नीलांचल सेवा समिति निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन, जरूरतमंद प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक सहायता, बेटियों के शिक्षा स्तर को बेहतर करने का प्रयास कर रहें है. वहीँ बसना में नीलांचल के तत्वावधान में 20 मई 2018 को 400 से अधिक मंडलियों 800 से अधिक मृदंगवाहकों तथा 22,000 से अधिक अन्य वाद्ययात्रियों द्वारा आस्था और श्रद्धा की पावन प्रस्तुति दी जिस पर पहली बार बसना का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ मनीष वेसनोई ने नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल को रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र दिया.

वहीँ नगर पंचायत बसना में नालियों का निर्माण, डोर टू डोर स्वच्छ भारत के तहत कचरा एकत्रित करना, सी.सी रोड का निर्माण, मणिकंचन केन्द्र, सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, शहीद वीरनारायण के मूर्ति की स्थापना जैसे कार्य हुए है.

जबकि मंगल भवन में के सामने बन रहे गार्डन, सिटी ग्राउंड के पास का तालाब सौंदर्यीकरण, बकरी बाजार हेतु निश्चित जगह, बस स्टैंड में वाटर एटीएम, जगह-जगह अधूरे पड़े नाली, कांजी हाउस, पदमपुर रोड में गौरव पथ का निर्माण अब तक अधर में लटका पड़ा है.

सोशल मिडिया की बात करें तो 27 सितंबर 2014 में बनाये गए इनके फेसबुक पेज पर अब तक लगभग 27 हजार 500 फॉलोवर्स आ चुके है. फिलहाल सेवा समर्पण यात्रा पोस्टर, बैनर, और फ्लेक्स को लेकर लोगों के बीच चर्चाओ में है.


सूत्रों की माने तो इस समय भारतीय जनता पार्टी 40 फीसद चेहरे बदलकर सक्रिय युवा और प्रोफेशनल उम्मीदवारों जिसमे इंजीनियर, डॉक्टर, कलाकार और समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को मौका देना चाहती है. ऐसे में बसना विधानसभा से पुरंदर मिश्रा वर्त्तमान क्रेडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन के सुपुत्र पियूष मिश्रा का नाम सामने आता है. युवा नेता पियूष मिश्रा ने इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और मैनेजमेंट में मास्टर की हासिल की है.

युवा नेता पियूष मिश्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी है. पियूष मिश्रा विगत कई दिनों से अपनी युवा टीम के साथ बसना विधानसभा में गाँव–गाँव जाकर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे है और निराकरण हेतु आश्वशन दे रहे है. पियूष मिश्रा लगातार भारतीय जनता पार्टी की योजनाओ का प्रचार कर रहे है जहाँ ग्रामीण भी उनका स्वागत भव्य तरीके से करते नजर आ रहे है.

यदि सोशल मिडिया की बात करें तो युवा नेता पियूष मिश्रा का फेसबुक पेज हमारे द्वारा खोजने पर प्राप्त नहीं हो पाया जिसके चलते इनके पेज की जानकारी हम पाठकों तक उपलब्ध कराने में असमर्थ है.



अंत में बात करते है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटेल ट्यूटोरियल के संचालक डी.सी. पटेल द्वारा बसना और पिथौरा में युवाओ को बेहतर करियर के लिए UPSC, CGPSC, SSC, और बैंकिंग की नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. आपको बता दें कि अनीता पटेल जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष डीसी पटेल की धर्मपत्नी है.


डीसी पटेल इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. और साथ ही जगह-जगह बैनर और पोस्टर में नजर आ रहे है.

 
सोशल मिडिया की बात करें तो 6 सितंबर 2017 में बनाये गए इनके फेसबुक पेज पर अब तक लगभग 4 हजार 100 फॉलोवर्स आ चुके है.


अभी सबके शुभचिंतक अपने -अपने लोगों का टिकट पक्का मान रहे हैं. अब देखना यह होगा की पार्टी किसे टिकट देती है.




अन्य सम्बंधित खबरें