बसना : आपस में भिड़े दो बाइक सवार - CG Sandesh

बसना : आपस में भिड़े दो बाइक सवार

बसना थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आयी है. घायल व्यक्ति की पत्नी पद्मा यादव ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम चिमरकेल निवासी पद्मा ने अपनी शिकायत में बताया है की 20 फरवरी को शाम करीब 7 बजे उसके पति हरिश कुमार यादव, उसके भांजा लक्ष्मण यादव के मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GD 8896 में पद्मा के घर से गढफुलझर स्थित होटल जा रहा था. ग्राम पिपलीपाली तालाब के पास पहुंचा था तभी सामने की ओर से आ रही मोटर सायकल CT 100 क्रमांक CG 06 GM 8617 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पद्मा के पति के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे पद्मा के पति के जबडा, दाहिने पैर में चोंट आई, उसे ईलाज के लिए प्रायवेट वाहन से CHC बसना ले गये थे, जहाँ से रिफर करने पर बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती किये है।
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें