बसना : धान मंडी के पास अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया... - CG Sandesh

बसना : धान मंडी के पास अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव के धान मंडी के पास अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 4 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया गया है.

22 फरवरी को पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले पर कार्रवाई की. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तोषगांव के धान मंडी के पास में एक व्यक्ति अपने पास एक प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है.

पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम तोषगांव धान मंडी के पास पहुंची, जहाँ बेल्डीहपठार निवासी धनेश्वर रात्रे पिता सुक्रत रात्रे (28) प्लास्टिक थैला लिये खडा था. थैला की तलाशी लेने पर थैला अंदर एक 05 लीटर वाले लाल कलर के जरकीन में करीबन 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये रखे मिला, जिसे पुलिस ने जप्त किया.

आरोपी धनेश्वर रात्रे के खिलाफ अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें