विधायक को अपने बीच पा कर पन्ना प्रमुखों में जोश एवं हर्ष का वातावरण.
भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के शक्ति केन्द्र नानकसागर के संयोजक एवम सह संयोजकों सहित छः मतदान केन्द्रों के पन्ना प्रमुखों की बैठक साल्हेझरिया के स्कूल भवन में संध्या 7.00बजे सम्पन्न हुई. इस शक्ति केन्द्र के मतदान केन्द्रों ठाकुरपाली, रानीसागर, आमापाली, हाड़ापथरा, साल्हेझरिया से लगभग 180 पन्ना प्रमुख इस बैठक में सम्मिलित हुए. सभी पन्ना प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ओमप्रकाश चौधरीजी ने की. सभी पन्ना प्रमुखों ने आपने अपने कार्यों का व्योरा प्रस्तुत किया. चौधरीजी ने आवश्यक टिप्स दिए. मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने भी पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित किया.
विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने भी अपने सम्बोधन के दौरान केन्द्र और राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अपने पन्ने के लोगों को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु पन्ना प्रमुखों से अपील की. विधायक को अपने बीच पा कर तथा विधायक के उदगार से पन्ना प्रमुखों में जोश एवं हर्ष का वातावरण देखा गया. सभी पन्ना प्रमुखों ने अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने तथा चौथी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपनी प्रतिबध्दता जताई.
इस अवसर पर मुख्य रूप
से, गढ़फुलझर मण्डल के महामंत्री
राजेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवकिशोर
साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष माधव साव, जिला युवा मोर्चा गौरचन्द प्रधान, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री योगेश साहू, किसान मोर्चा महामंत्री प्रहलाद साहू, ठाकुरपाली सरपंच जयराम नायक, सल्हेझरिया सरपंच लखपति सांडे, राजेश साव,
अजय
बारीक़, निराकार नायक, बिष्णु साहू,
पीताम्बर
साव, हलधर साव सहित मण्डल के अनेक
कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा
अध्यक्ष शिव किशोर साहू की भूमिका मुख्य रही.
यह जानकारी मण्डल के मीडिया प्रभारी नवीन साव ने दी.