मौत के बाद परिजनों ने लाश का चेहरा देखने से किया मना, महिला के परिजनों ने 36 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार
बसना थाना अंतर्गत पिरदा के समीप गाँव बरेकेल में एक युवक के मौत की खबर सामने आई. मृतक का नाम खगेश्वर उम्र 33 वर्ष थी. खगेश्वर ) मनकटार सरसीवा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि इस मौत की खबर जब उसके माता-पिता तक पहुचाई गयी तो उन्होंने लाश तो क्या उसका चेहरा देखने से भी इनकार कर दिया. उनके परिजनों का कहना था कि हम उसके अंतिम क्रियाक्रम में शामिल नहीं होंगे चाहे तो उसे किसी नाले में बहा दो.
मिली जानकारी के अनुसार अपने माता-पिता की विरोध में जाकर 4 वर्ष पूर्व अपने ही पड़ोस की एक शादीशुदा महिला को भागकर ले आया था और बिना शादी किये ही दोनों एक साथ रह रहे थे. इस शादी से नाराज उसके परिजनों से उससे पूरी तरह रिश्ता नाता तोड़ दिया था. इसलिए दोनों महिला के माइके गाँव बरेकेल में रह रहे थे.
बुधवार की रात को खाना खाकर कर खगेश्वर सो गया. और अगले दिन गुरुवार की सुबह 6 बजे खगेश्वर को हिचकी आई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद महिला के परिजनों ने युवक के माता-पिता को इस घटना की सूचना दी तो उन्होंने उसका चेहरा देखेने से भी इनकार कर दिया. जिसके बाद गुरुवार शाम पांच बजे इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. लेकिन शाम होने के कारण पीएम नहीं हो पाया. शुक्रवार की सुबह पंचनामा, पीएम तैयार कर पुलिस युवक के (गैरवैवाहिक) पत्नी के सुपर्द कर दिया। जहां पर महिला के परिजनों ने 36 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया.
प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत होना पाया गया है, कही पर भी चोट या संदिग्ध जैसे परिस्थिति देखने को नहीं मिला है.
--अशोक यादव, थाना प्रभारी, बसना