उपस्वास्थ्य केन्द्र का भवन हुआ जर्जर, प्रधानपाठक कक्ष में आंगनबाड़ी सहित उपस्वास्थ्य केन्द्र का किया जा रहा है संचालन.
बसना विकासखंड अंतर्गत
ग्राम पंचायत बिछिया का उप स्वास्थ केन्द्र जर्जर हो चूका है. भवन के जर्जर हो
जाने के कारण पास में ही उपस्थित विद्यालय के प्रधानपाठक कक्ष में इस उपस्वास्थ्य
केन्द्र का संचालन किया जा रहा है. जबकि जर्जर हो चुके इस भवन की शिकायत तीन बार
लोक सुराज अभियान में भी कर दिया गया है. जिसके बावजूद अब भी इस भवन के निर्माण के
लिए शासन से कोई मदत राशि स्वीकृत नहीं हो पाती है.
आपको बता दें कि प्रधानपाठक के भवन में ना कि केवल उपस्वास्थ्य केन्द्र बल्कि
आंगनबाड़ी भी संचालित किया जा रहा है जिसमे लाइट की भी व्यवस्था नहीं है. जिसके
चलते एएनएम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया महासमुंद से आई एएनएम
के रहने के लिए कमरे की भी व्यवस्था नहीं है जिसके चलते उसे एक निजी कमरे में भी
रहना पड़ रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें