राष्ट्रपति के हाथों वीरता पदक से सम्मानित  DSP किस्मत नन्द  ... - CG Sandesh

राष्ट्रपति के हाथों वीरता पदक से सम्मानित DSP किस्मत नन्द लड़ सकते है सराईपाली विधानसभा से चुनाव

छत्तीसगढ़ में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीति पारा भी तेज होता जा रहा है. राजनीति में बड़े से बड़े दिग्गज नेता चुनाव के मैदान में अपना भाग्य आजमाते रहे है. इसी बीच अब बड़े अधिकारी भी राजनीति में अपना भाग्य आजमाने में लग गए है. दरअसल रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में डी एस पी के रूप में पदस्थ श्री किस्मत लाल नन्द नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरना चाहते है. महासमुंद जिले के सराईपाली विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट जुगाड़ करने और चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर है


कौन है किस्मत लाल नन्द
सराईपाली विधानसभा अंतर्गत सन्तपाली निवासी श्री नन्द जी ने कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में कैरियर की शुरुआत की । बाद में वे पुलिस उप निरीक्षक के रूप में नक्सली क्षेत्र में अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों को मार गिराया था। जिससे इन्हें प्रमोशन बतौर निरीक्षक बनाया गया।

तत्कालीन राष्ट्रपति के हाथों हो चुके सम्मानित
तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के हाथों वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। श्री नन्द अभी वर्तमान में रायगढ़ जिले में DSP के पद पर कार्यरत है।

भेज चुके इस्तीफा पत्र
श्री नन्द जी ने अपना इस्तीफा पत्र   कुछ तीन महीने पूर्व ही सम्बन्धित विभाग को भेज चुके है । हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।। अभी परिक्रियाधिन है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें