भाजपा युवा मोर्चा गढ़फुलझर कार्यसमिति की बैठक संपन्न - CG Sandesh

भाजपा युवा मोर्चा गढ़फुलझर कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा युवा मोर्चा गडफुलझर कार्यसमिति की बैठक आज गडफुलझर के रामचंडी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ. इस बैठक में नए मतदाता जो 18 वर्ष के आयु पूर्ण कर चुके है उनका सम्मान करके भाजपा के रीति नीति से अवगत कराके पार्टी के प्रति अपना वोट देने की अपील किया गया. 

इस कार्यक्रम में बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति के कार्यालय मंत्री अविनाश पांडे, प्रदेश कार्यालय उपाध्यक्ष बेदराम जांगड़े, रीपुसूदन राठौर जी, जिला युवा मोर्चा मंत्री मुकेश जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे. जहाँ सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया और आने वाले चुनाव में भागीदारी सहयोग की विशेष अपील की गई.    

इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मण्डल महामंत्री राजेन्द्र पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू पेंटर, अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष खोलबहरा निराला, युगल खूंटे, गौरचंद्र प्रधान, योगेश साव, जयप्रकाश साव, दिलीप साव, अजय बारीक़, राजेन्द्र डड़सेना, महेंद्र प्रधान, महेंद्र साव, हरजिंदर सिंह, विधि दास, नयन साव, दुष्यंत वैष्णव, निमित साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन मण्डल के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने किया. 


अन्य सम्बंधित खबरें