आधी रात को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के यात्री बस को ट्रक ने म... - CG Sandesh

आधी रात को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के यात्री बस को ट्रक ने मारी ठोकर, बचाव कार्य में पुलिस का सराहनीय कार्य.

बीती रात करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के यात्री भगत देवरी के पास लघुशंका के लिये रुके थे. तभी उनके खडी बस को पीछे से एक ट्रक क्रमांक WB-11 D-1106 के ठोकर दी ठोकर लगने के बाद बस में बैठे सभी यात्री शोर मचाने लगे ठीक उसी समय हमर पुलिस हमर संग के मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना उस रास्ते से सरायपाली की ओर जा रहे थे.

जिन्होंने यात्रियों की शोर सुनी और अपनी मोटर सायकल रोककर दुर्घटना हुई बस की स्थिति को देखा. दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्रायवर कही फरार ना हो जाए इसलिए उन्होंने यात्रियों की मदत से ड्रायवर को पकड़े रखा और तुरंत इस घटना की जानकारी अति.पुलिस अधिक्षक श्री संजय घ्रुव‍ जी को दिया गया.

जिसके बाद महासमुंद पुलिस अति.पुलिस अधिक्षक श्री संतोष सिंह, अति.पुलिस अधिक्षक श्री संजय घ्रुव‍ दुर्घटना में बचाव कार्य के लिए सांकरा थाना को पाईंट देकर तथा 108 एम्बुलेंस को भी तत्काल घटना स्थल में पहुचने का निर्देशन दिया गया.

जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर सांकरा पुलिस की टीम भी तत्काल पहुँच गयी और यात्रियों के बचाव कार्य में लग गयी. इस पुरे बचाव कार्य में महासमुंद जिला पुलिस से लेकर सांकरा थाना के प्रभारी अनिल पारेश्वर, ASI संतोष कोमरा जी, ट्रेनर मनोज डडसेना जी, निलकंठ नायक, छतराम कुरे, कृष्णकांत रजक, सैनिक गोलोचंद बीसी और हमर पुलिस हमर संग के मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही और जल्द से जल्द सभी घायल यात्रियों को 108 व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की मदत से CHC केंद्र बसना पहुँचाने में सफल हुए.

घायल यात्रियो का नाम:-

1.पुनित पिता:-सुरीत उम्र 55 वर्ष निवासी जमडी (बसना)

2.वेदो 60 वर्ष निवासीं बसुला

3.सुंदरमति 45 वर्ष दुरीकोना थाना सराईपाली

4.जमुना बाई निवासी दुरीकोना

5.राधा बाई 60 वर्ष अरयलाभाटा





अन्य सम्बंधित खबरें