धमतरी के बांधों से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, सांकरा जोक... - CG Sandesh

धमतरी के बांधों से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, सांकरा जोक नदी में का बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा के चलते पुराने मार्ग को पुलिस ने किया बंद.

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए SDM पिथौरा के निर्देशानुसार आज संकारा थाना से टीआई अनिल पालेश्वर एवं उनके टीम ने जाकर सांकरा शहर से होकर गुजरने वाले जर्जर पुल वाले मार्ग को ब्लाक कर दिया है. बताया गया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग को ब्लॉक किया गया है और जैसे ही जलस्तर कम होगा फिर से मार्ग को खोला दिया जाएगा. आपको बता दें कि जलस्तर बढ़ने के कारण आज सुबह से ही यहाँ खतरे की आशंका जताई जा रही थी.

महासमुन्द मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिकासेर और सोढुर बांध से पानी छोड़ा गया है. मौके पर हमर पुलिस हमर संग के मास्टर ट्रेनर मनोज डड़सेना भी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जायया लिया है. मनोज डड़सेना ने बताया कि गंगरेल बांध से भी पानी छोड़ा गया है जिसके कारण जल स्तर बढ़ते जा रहा है यात्रियों की सुरक्षा के मध्ये नजर पुराने जर्जर पुल से होकर गुजरने वाले पुल को ब्लाक कर दिया गया है.

उन्होंने बताया की फिलहाल पुल से 5 फिट निचे पानी का बहाव है और वर्तमान में ये कभी भी बढ़ सकता है.

आपदा प्रबंधन सेल, धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार सोढुर बाँध से 42.68 हजार और दुधवा बांध से 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके चलते ओडिशा तक अलर्ट जारी कर जगह-जगह गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है.

बहाव क्षेत्र गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ समेत ओडिशा तक रहेगा. संबंधित क्षेत्र के सभी थानों और तहसीलदार को भी पानी छोड़ने की सूचना दे दी गई है. और महानदी तट में भी लोगों को न जाने की चेतावनी दी गई है.

आज महासमुन्द मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा बारिश पिथौरा में दर्ज की गयी है और सरायपाली में बारिश नील है.

09.0 महासमुद

65.0 पिथौरा

08.1 बागबाहरा

06.0 बसना

नील सरायपाली

पद्मनी चेलक मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार.




अन्य सम्बंधित खबरें