मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे 2 छात्र आल्टो की ठोकर गंभीर रूप स... - CG Sandesh

मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे 2 छात्र आल्टो की ठोकर गंभीर रूप से घायल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूकेल के कक्षा नवमी अध्ययनरत 2 छात्रों बंशी कश्यप पिता त्रिलोचन कश्यप एवं वरुण पारेश्वर पिता बसंत पारेश्वर जब भुकेल बस्ती से गीधापाली मोड़ पर हाई स्कूल क्रासिंग के पास स्कूल जाने के लिए मोटर सायकल से क्रासिंग कर रहे थे तभी अचानक रायपुर से सरायपाली की ओर आ रही आल्टो  कार ने जोरदार ठोकर मार दी.

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को अभी तक होश नहीं आया है. इलाज के लिए सर्वप्रथम इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में इलाज के लिए लाया गया जिसके बाद यहाँ से इन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है.

यह एक बड़ी विडंबना है कि बसना का 108 अभी तक नहीं बन पाया है, बताया गया कि  पिछले महीने 17 जुलाई से यह एम्बुलेंस बनने को गया हुआ है और सराईपाली वाले 108 की स्थिति ऐसी की उसे धक्का मारकर चालू करना पड़ रहा है.


नाबालिक चला रहे वाहन
आस-पास के ग्रामीण बच्चे विद्यालय पहुँचने हेतु दुपहिया वाहन का उपयोग करते है. नाबालिक छात्र जो दुपहिया वाहन चलाते हुए विद्यालय पहुंचते है इनकी संख्या बहुत है. बसना के भी लगभग सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं दुपहिया वाहन से आवागमन करते है. ना तो इन्हें विद्यालय प्रसाशन कोई रोक टोक करता है और ना ही उनके पालक नाबालिक जो धड़ल्ले से बेखोफ होकर बिना हेलमेट के सड़क पर परिवहन कर रहें है उसके लिए विद्यालय प्रसाशन को जरुर उन्हें यातायात के नियम की जानकारी देकर हिदायत देनी चाहिए.  



अन्य सम्बंधित खबरें