अखिल भारतीय अघरिया समाज परिक्षेत्र सागरपाली की मासिक बैठक सम्पन्न
बसना -विगत दिनों रविवार को ग्राम भौराददर में अखिल भारतीय अघरिया समाज परिक्षेत्र सागरपाली की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विकास व उत्थान के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया । तथा केंद्रीय समिति रायगढ़ पंजीयन क्रम 2447/79 के द्वारा पारित प्रस्ताव व निर्णय के बिंदु01 से 14 तक को परिक्षेत्र के समस्त ग्रामो में लागू करने का उपस्थित लोगों द्वारा सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र बसना अध्यक्ष गोपाल पटेल,परिक्षेत्र सागरपाली के अध्यक्ष रविलाल पटेल, सचिव पदमलोचन पटेल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद पटेल ,परिक्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराम पटेल, नवयुवक मंच प्रतिनिधि कमल पटेल सहित सभी ग्राम प्रमुख, व आसपास के सामाजिक बन्धु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री पदमलोचन पटेल द्वारा किया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें