प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी द्वारा भेजे गए जनता क... - CG Sandesh

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी द्वारा भेजे गए जनता के नाम संदेश को सम्पत ने क्षेत्र वासियो को सुनाया

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड स्तरीय 72 वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन हाई स्कूल ग्राउंड बसना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तथा 72 वें स्वतंत्रता दिवस की बसना विधानसभा क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगलकामनाएं की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी कार्यक्रम अध्यक्षता भूमि विकास बैंक जिला महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चौधरी जी, ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्री अखिलेश भोई जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी के साथ नगर के पार्षद, एल्डरमेन, प्रतिनिधि गण मंचासीन हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्री सम्पत अग्रवाल जी ने बसना नगर के समस्त स्कूलों के विद्यार्थियों एवं शिक्षको नागरिकों के समक्ष ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान कर ध्वज को सलामी दी। साथ ही मुख्य अतिथि ने परेड ग्राउंड में उपस्थित सभी प्लाटून का निरीक्षण किया. और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस के कैडेटों द्वारा आयोजित मार्चपास्ट(परेड) की सलामी ली।

मुख्य अतिथि श्री सम्पत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी द्वारा भेजे गए संदेश को नगर के साथ बसना विधानसभा क्षेत्र वासियों को सुनाया। कार्यक्रम के दौरान बसना अंचल के श्री करोड़ सिंह जटाल जी जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ है जिनको ट्राई सायकल प्रदान किया।


अन्य सम्बंधित खबरें