राजकीय शोक के चलते सरकारी कार्यालय बंद, पर सरकारी शराब दुकान... - CG Sandesh

राजकीय शोक के चलते सरकारी कार्यालय बंद, पर सरकारी शराब दुकान के खुलने से लोगों के बीच हुई किरकिरी.

राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन पर राज्य सरकार ने 16 अगस्त गुरुवार को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को यह आदेश सभी जिलों के कलेक्टरों और विभाग के प्रमुखों को जारी किया गया.

राज्य सरकार के इस आदेश के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों, कार्यालयों व अन्य सरकार संस्थाओं में अवकाश हो गए. लेकिन सरकार द्वारा बेचे जा रहे शराब दुकान के बंद ना होने पर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और डॉ. रमन सिंह के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए.

लोगों का कहना है कि राजकीय शोक के चलते राज्य में सभी सरकारी दफ्तर बंद है तो सरकार द्वारा राज्य में बेचीं जा रही शराब को बंद करवाकर महामहिम जी को सच्ची श्रधांजलि देनी चाहिए. यदि शराब दुकान ठेका द्वारा चलती तो दूसरी बात थी मगर इस समय वो सरकार का हिस्सा है. लोगों ने ये भी कहा की सरकार नहीं चाहती की शराब दुकान बंद रहे. क्योंकि सरकार किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं झेलना चाहती.  


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार पुरे राज्य में शराब दुकान खुले है. शराब दुकान केवल शुष्क दिवस के दिन बंद होते है या फिर राज्य सरकार के आदेश पर बंद होते है लेकिन उन्हें किसी प्रकार का कोई ऐसा आदेश प्राप्त नहीं हुआ है जिससे की शराब दुकान बंद रखा जाए.  



अन्य सम्बंधित खबरें