संस्कार स्कूल के प्रबंधन ने कहा राजकीय शोक में नहीं किया गया कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम.
14 अगस्त को एक निजी स्कूल में हो रहे सांस्कृतिक
कार्यक्रम की फोटो वायरल होने के बाद cgsandesh.com में यह खबर प्रकाशित की गई थी. जिसके बाद संस्कार द राइजिंग स्कूल के संचालक
राजेश वधवा ने की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि, संस्कार द राइजिंग स्कूल द्वार सांस्कृतिक सन्ध्या को रद्द कर हमारे देश के शहीदो को
श्रद्धांजलि देकर उनके लिये देशभक्ति गीत गाकर बच्चों ने श्रद्धांजलि दी.
संस्कार स्कूल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि छतीसगढ के राज्यपाल
श्री बलराम दास जी के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर सबसे पहले दो मिनट मौन रख कर
महामहिम राज्यपाल जी को श्रद्धांजलि दी फिर देश के लिये शहीद हुए शहीदो
को नमन करते हुए स्कूल के बच्चों द्वार देशभक्ति गीत गाये.
आपको बता दें कि सांस्कृतिक को लेकर क्या करें क्या ना करें सभी अपनी
अपनी राय दे रहें है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सभी प्रकार की प्रस्तुती होती है नृत्य, प्रसंग, भाषण, देशभक्ति गीत और कई प्रकार के प्रतियोगिता होती है जिसमे बच्चों को सम्मान किया जाता है।
हमारे आयोजन मे सिर्फ देशभक्ति गीत व शहीदो को और राज्यपाल जी को श्रद्धांजलि देकर कार्यकम सम्पन्न किया गया.
--राजेश वधवा, संचालक
संस्कार द राइजिंग स्कूल.