नियम को खुटी में टांग कर हाइवे किनारे खड़े कर रहे है वाहन
नेशनल हाइवे के किनारे बिंदास कई घण्टो तक ट्रक और ट्रेलर को खड़े किया जा रहा है आज हाइवे पेट्रोलिंग बसना और भँवरपुर चौक के बीच मे बसना से सराईपाली की और जाते हुए बरतिया भाठा निवासी एक वाहन चालक नियम के विपरीत खड़े हुए ट्रक में जा घुसा और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको हाइवे पेट्रोलिग को सूचना दिया गया तब जाकर घायल को सामुदायिक केंद्र उपचार के लिए भेजा गया. इस घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया है. घायल का नाम नितिन नायक पिता प्रेमनारायण नायक उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है.
पेट्रोलिंग टीम में बसना के आरक्षक भेखराम नायक 432, अनिल खांडे 603, ज्ञानसिंह सिदार 738, और आलोक शर्मा 191 मौजूद थे.
बसना के भँवरपुर चौक को ब्लैक स्पॉट में चयन किया गया है और वही पर रात दिन और कई ढाबो के सामने मार्ग में वाहनो को खड़ा किया जा रहा है और यात्री लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है.
हाइवे पेट्रोलिंग बसना से जब बात किया गया तो बताया गया कि हाइवे किनारे वाहनो को खड़ा करना गलत है इसके लिए थाना प्राभारी को कार्यवाही करना चाहिए हम लोग सुबह शाम सायरन बजाकर वाहनो को हटाने का काम करते है लेकिन गिर वाहन चालक कोई भी चालान या कार्यवाही नही होने के कारण हौसले बुलंद होते जा रहे है.
अन्य सम्बंधित खबरें