बरसात में बिलो में पानी भर जाने से घरों तरफ़ रुख करते सर्प
बसना में नही है रजिस्टर्ड सांप पकड़ने वाले स्नेक केचर
आप सभी से निवेदन है कि आपके आसपास झाड़ी बेकार में उगे घास फूस तथा रहने वाले स्थान का समय-समय पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ रखते रहे. क्योंकि बरसात के मौसम में बरसात होने के कारण पानी खेत खलिहान में बहता है और जमीन में रेंगने वाले जीव जंतु जैसे सांप बिच्छू नेवले आदि विषैले जंतु के बिलों में बरसात का पानी भर जाता है
जिसके कारण जीव जंतु निकलकर झुरमुट घर तरफ रुक करते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर घर के अंदर घुस जाते हैं इसलिए रात में रोशनी का व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं घर से बाहर निकलते समय हाथ में डंडा और पैरों में चप्पल लेकर जरुर निकलें आदर्श नगर बसना के वार्ड क्रमांक 15 और बंसुला डिपा वार्ड क्रमांक 10 के बीच में बसे चिनप्पा पीटर घर के बाजू अशोक बरल के घर के अंदर एक दूध नाग सर्प घुस गया था पूरा परिवार डर से सीखते हुए सांप पकड़ने वाले को इधर-उधर खोजने लगे लेकिन बसना नगर में रजिस्टर्ड सांप पकड़ने वाले स्नेक कैचर भर्ती अभी भी नहीं हुई है
जिसके कारण भारी मशक्कत का सामना परिवार को करना पड़ा आधी रात होने के बाद भी सांप को नहीं पकड़ा जा सका था. तभी हिम्मत दिखाकर लम्बे डंडे से आकाश पीटर ने सांप को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया तब उक्त परिवार जैन का सांस लिया गया.