बसना : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर में घर के सामने खड़ी मोटरसायकल को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम गढफुलझर निवासी शंकर लाल पांडे ने अपनी शिकायत में बताया है की 14 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे वह मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रं. CG 06 GA 4703 को घर के सामने गली में खडी कर घर अंदर गया, कुछ देर बाद वापस आया तो देखा की मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था. शंकर ने आस-पास पता तलाश किया, नहीं मिलने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी. मोटर सायकल की कीमती लगभग 20,000 रूपये होगी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें