बिना टिकिट कटाए देख सकते है मौत का गड्ढा, पिछले महीने हुई थी दो मौतें
बसना से बिलासपुर आने जाने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क में गड्ढे होने की वजह से उसमें पानी भर जाता है। बरसात की वजह से सड़क की स्थिति काफी बिगड़ गई है। सड़क में कई जगह एक-एक फीट के गड्ढे भी हो गए है गड्ढे में पानी भरे होने की वजह से लोग गड्ढे व पानी से बचने के लिए साइड से निकलते रहे। इसी मार्ग पर 2 बड़े बड़े और अस्पताल, और स्कूल पड़ता है। सुबह शाम रोज 6 बसे आना जाना करती है साथ ही साथ ओधोगिक वाहनो का भी आना जाना लगा रहता है जिससे वजह से यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। लेकिन सड़क की इस बदहाल स्थिति पर अधिकारी ध्यान नही दे रही है और न ही प्रशासन । पहले इस मार्ग का डामरीकरण कराया था लेकिन मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया।
गड्डो के कारण मुख्य
सड़क में गाड़ी चलाने के लिए जगह नही होने
की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। रसोड़ा के पूजा राइस मिल, रसोड़ा गोदाम के सामने पास सड़कों पर हुए गड्ढे
होने व उसमें बरसात का पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का
सामना करना पड़ रहा है.
इतने गड्डों के बावजूद इस सड़क पर मरम्मत का कोई कार्य नहीं कराया जा रहा. जनप्रतिनिधि चुनावी माहौल और सरकार की योजना पहुँचाने में इतने व्यस्त हो गए है कि पीडब्लूडी के अधिकारीयों से इस गड्डे को भरवा पाए. यहाँ लोग गड्डे की वहज से अपनी जान गवां रहे है और जनप्रतिनिधि है कि उनको इसकी कोई सुध नहीं. जबकि बीते दिनों इस सड़क पर कई दुर्घटनाए और मौत हो चुकी है.