24 अगस्त को आप करेगी एसडीएम कार्यालय घेराव, मुख्यमंत्री के न... - CG Sandesh

24 अगस्त को आप करेगी एसडीएम कार्यालय घेराव, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पूछेगी पंद्रह साल का हिसाब

24 अगस्त को आम आदमी पार्टी छ ग सभी 90 विधानसभा में SDM कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन SDM को सौंपकर मुख्यमंत्री श्रीमान डा. रमन सिंह जी से पूछा जायेगा मुख्यमंत्री जी जवाब दो पंद्रह साल का हिसाब दो.

ज्ञापन में शासन के वादा खिलाफी ,अधुरे कार्यों,गांव-शहर की समस्याओं जैसे सडकों की हालत जर्जर,अधीक्तर गांवों में सडक-सी सी रोड का न होना,नये सडक-पुल-पुलिया के निर्माण की मांग,अघुरे बांध पर सवाल-अत्यधिक बिजली बिल से किसान व जनता परेशान -पानी की समस्या-स्कूल-कालेज की कमी,शिक्षकों की कमी,स्वास्थ्य व्यवस्था का चर्मराना,डाक्टरों की कमी ,आवास - शौचालय में भ्रस्टाचार,हजारों बुजुर्गों का वृद्धा पेंशन में नाम न होना ,समय पर पेंशन न मिलना ,आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार की तर्ज पर 2500/- पेंशन करने की मांग आदि मुद्दों पर बसना विधानसभा की 

आम आदमी पार्टी पिथौरा में 2 बजे रेस्टहाउस से चलकर SDM कार्यालय को घेरेगी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन SDM को सौंपेगी और मुख्यमंत्री के 15 साल के कार्यकाल के असफलताओं को गिनायेगी और जवाब मांगा जायेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें