news-details

महासमुंद : प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा पर जिले के किसानों में खुशी की लहर

किसान छईया और राजेश ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार 23 मार्च को विधानसभा में किसानां से समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की कि गई घोषणा पर महासमुंद जिले के किसानों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी छोटे-बड़े किसान मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार प्रकट कर रहें हैं। महासमुंद के गांव परसट्ठी की किसान छईया बाई साहू ने कहा कि उनकी जमीन में धान होता था। जिसमें पूरा धान समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं हो पाता था। बचे धान को कोचियों के माध्यम से बेचना पड़ता था। जिससे उन्हें लाभ कम होता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री के फैसले से हमारी जमीन में होने वाली धान की उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इससे हमें बहुत फायदा होगा। बचा धान कोचियों के जरिए कम कीमत पर नहीं बेचना पडे़गा। उन्होंने सरकार एवं मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी।

वहीं बसना विधानसभा क्षेत्र के पिरदा गांव के किसान राजेश सिदार ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में अब धान खरीदी प्रति एकड़ 5 क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बातचीत में बताया कि पहले उन्होंने 80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेची थी। जिसमें उनके कुछ धान बेच नहीं पाएं। लेकिन अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के फैसले से उनकी पूरी धान बिक जाएगी। जिससे उनकी पहले से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। बता दें कि किसान राजेश सिदार के घर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान उनके घर भोजन ग्रहण किया था।




अन्य सम्बंधित खबरें