बसना : पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या, मामला द... - CG Sandesh

बसना : पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

बसना : भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रामभांठा चनाट में पति की प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण महिला ने अपने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी कमल प्रसाद पटेल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की सुरेखा पटेल ने अपने पति कमल प्रसाद के प्रताड़ना व ‘फांसी हो जा, मर जा’ कहकर उकसाने के कारण 10 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस द्वारा गवाह कुन्ति के मोबाइल का मृतिका सुरेखा के कॉल डिटेल लिया गया. गवाहों के कथन अभियोजन कार्यालय के अभिमत एवं मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मृतिका के पति कमल प्रसाद पटेल के द्वारा मृतिका सुरेखा पटेल को लगातार आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ित करने से उसने आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने आरोपी कमल प्रसाद पटेल पिता गणेश राम पटेल उम्र 58 साल के विरुद्ध अपराध भादवि की धारा 306 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें