बसना : लाखों के गांजे के साथ मध्यप्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
बसना पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ मध्यप्रदेश के दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. बसना पुलिस 24 मार्च को पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिेंग हेतु पदमपुर रोड बसना की ओर रवाना हुई थी. सिटी ग्राउंड बसना के सामने पदमपुर रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी बंसुला पदमपुर रोड की ओर से एक सुजुकी एक्सेस 125 कंपनी का स्कुटी बिना नंबर आते दिखा, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने एवं उनका हरकत संदिग्ध लगने से संदेह होने पर घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर स्कुटी चालक ने अपना नाम आदर्श भवेदी पिता प्रताप सिंह उम्र 19 साल निवासी पडरिया थाना कुंडम जिला जबलपुर मध्यप्रदेश तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुशील रजक पिता धनीराम रजक उम्र 28 साल निवासी बादीपुर थाना तनुखेडा जिला दमोह मध्यप्रदेश का रहने वाले बताये जिन्होंने स्कुटी के पैरदान के पास रखे एक सफेद रंग के बोरी के संबंध में पुछताछ करने पर गांजा होना बताये.
उनके कब्जे से 01. एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 6 किलो 100 ग्राम बोरी सहित कीमती 1,20,000 रूपये, 02. एक बिना नंबर सुजुकी एक्सेस 125 कंपनी का स्कुटी कीमती 80,000 रूपये, 3. दो नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया । आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 165/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार , आर0 विरेन्द्र साहू , मोहित काटले, नरेश बरिहा द्वारा की गई।