बसना : जमीन विवाद के चलते महिला की पिटाई; देवर, देवरानी के ख... - CG Sandesh

बसना : जमीन विवाद के चलते महिला की पिटाई; देवर, देवरानी के खिलाफ केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम मुनगाडीह निवासी अवधमोती बंजारे बेवा बुधुराम बंजारे (60) ने अपनी शिकायत में बताया है की 24 मार्च को सुबह करीब 7 बजे उसके देवर जनीराम बंजारे, देवरानी बिंदा बंजारे दोनों अवधमोती के घर के सामने आकर हमको जमीन का पैसा मांगती है, जो कि हम लोग दे चुक है बोलकर गाली गलौज किये. आरोपियों ने पैसा मांगोगी तो जान से मार देंगे बोलकर धमकी देकर हांथ मुक्का से मारपीट किये. बीच बचाव करने अवधमोती कि बहु आई तो उसे भी धक्का मुक्की किये हैं, जिससे उसे चोटें आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें