बसना नगर में शांति समिति की बैठक,  नगर अध्यक्ष व थाना प्रभार... - CG Sandesh

बसना नगर में शांति समिति की बैठक, नगर अध्यक्ष व थाना प्रभारी की उपस्थिति में हुई संपन्न.

सामाजिक एवं जरूरी सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए किसी तरीके की लापरवाही ना बरती जाए - सम्पत


बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी एवं थाना प्रभारी व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बसना के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक थाना परिसर बसना में आहुत किया गया.

 

वार्तालाप के दौरान श्री सम्पत अग्रवाल जी एवं थाना प्रभारी श्री अशोक यादव जी के द्वारा विभिन्न विषयो पर चर्चा हुई. जिसमें से विगत दिनों में हुई बसना नगर में गंभीर दुर्घटना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों एवं बिना लाइसेंस धारक दो पहिया वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियम के तहत कार्यवाही की जावेगी. साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं दो पहिया वाहन में 3 से 4 सवारी वाले वाहन चालकों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी.

बसना नगर के चौक-चौराहों एवं पुल-पुलिया के आसपास व होटलों एवं ढाबों में जोरदार बिक रहे अवैध शराब को भी तत्काल बंद कराया जाएगा.

शहर के सम्मानित और संभ्रांत व्यक्तियों में सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने विचार दिए जिसे अधिकारियों ने विचार को तत्काल संज्ञान में लेकर उन कार्यो को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश किए और कहां की सामाजिक एवं जरूरी सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए किसी तरीके की लापरवाही ना बरती जाए.



अन्य सम्बंधित खबरें